डॉ अजय कुमार खंडूरी ने संभाला SGRR विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पदभार

देहरादून। डाॅ अजय कुमार खंडूरी ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पदभार संभाला है।  डाॅ अजय कुमार खण्डूरी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय मे प्रतिनियुक्ति के आधार पर कुलसचिव  केे पद पर कार्यरत रहे हैं। डॉ अजय कुमार खंडूरी को विश्वविद्यालयों में लंबा प्रशासनिक अनुभव है।  काबिलेगौर है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय […]

देहरादून। डाॅ अजय कुमार खंडूरी ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पदभार संभाला है। 

डाॅ अजय कुमार खण्डूरी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय मे प्रतिनियुक्ति के आधार पर कुलसचिव  केे पद पर कार्यरत रहे हैं। डॉ अजय कुमार खंडूरी को विश्वविद्यालयों में लंबा प्रशासनिक अनुभव है। 

काबिलेगौर है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़ने से पूर्व डॉ अजय कुमार खंडूरी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर रहे। 

साथ ही वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के उच्च शिक्षा विभाग में उपसचिव के पद पर भी कार्यरत रहे। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एन.आई.ओ.एस.) देहरादून में प्रतिनियुक्ति पर क्षेत्रीय निदेशक के रूप मंे उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। 

उन्होंन टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम किया है, साथ ही जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में भारतीय नौ सेना में सेवाएं दीं। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने उनकी नियुक्ति पर अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 

इस अवसर पर कुलपति डॉ प्रोफेसर उदय सिंह रावत ने कहा कि डॉ अजय कुमार खंडूरी एक अनुभवी शिक्षाविद व प्रशासक हैं। विश्वविद्यालय को उनकेे अनुभवो का निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। 

साथ ही श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के माध्यम से निःशुल्क स्टेशनरी बैंक की स्थापना की गई। विश्वविद्यालय के विभिन्न कैंपसों में छात्र छात्राएं व फेकल्टी सदस्य मिलकर इस निःशुल्क स्टेशनरी बैंक को पोषित करेंगे। 

स्टेशनरी बैंक की सामग्री का लाभ देहरादून के जरूरतमंद गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को मिल पाएगा। 

यह जानकारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वय डाॅ दीपक सोम ने दी। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ उदय सिंह रावत व कुलसचिव डाॅ अजय खण्डूरी ने संयुक्त रूप से किया।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts