श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर पंकज अरोड़ा सम्मानित

देहरादून। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर पंकज अरोडा को न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बुधवार को सम्मानित किया गया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉक्टर पंकज अरोड़ा को सम्मान मिलने पर बधाई दी।

बुधवार को डायनमिक बिज़्नेस सल्यूशन,  मुंबई की ओर से आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में मेडिकल क्षेत्र के अलग अलग विभागों के 40 डॉक्टरों को इस सम्मान से नवाजा गया।

उतराखंड से डॉक्टर पंकज अरोड़ा एकमात्र डॉक्टर हैं जिन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।  डॉक्टर पंकज अरोड़ा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में लंबे समय से जुड़े हुए हैं । अब तक डॉक्टर पंकज अरोडा पंद्रह हजार से अधिक न्यूरो सर्जरी कर चुके हैं।

इस अवसर पर डॉक्टर पंकज अरोडा ने इस सम्मान पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि, यह सम्मान पूरी डॉक्टर्स फ्रेटरनिटि का सम्मान है जो आगे भी हमें जन सेवा के लिए संबल प्रदान करेगा।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार धवन,  प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार मेहता सहित डॉक्टरों व स्टाफ ने सम्मान पर हार्दिक खुशी व्यक्त की।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts