गजब: दो विधानसभा, दो तहसील पर पेयजल योजना ठप

दो विधानसभा, दो तहसील पर पेयजल योजना ठप रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल पौड़ी। एक ओर राज्य सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर पानी, एक रूपये में पानी का कनेक्शन देने की बात कर रही है व जल जीवन मिशन पर कार्य भी शुरू हो गया है। लेकिन गर्मी आने से पहले ही श्रोत व […]

दो विधानसभा, दो तहसील पर पेयजल योजना ठप

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
पौड़ी। एक ओर राज्य सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर पानी, एक रूपये में पानी का कनेक्शन देने की बात कर रही है व जल जीवन मिशन पर कार्य भी शुरू हो गया है।

लेकिन गर्मी आने से पहले ही श्रोत व बड़ी पम्पिंग पेयजल योजनायें ठप होने की कगार पर हो गई है, जी हाँ आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री के गांव के बगल के गांव की 25 साल पुरानी कांडा पम्पिंग पेयजल योजना जलापूर्ति नही कर पा रही है। इस योजना से 12 गांव में जलापूर्ति की जाती है, लेकिन 25 साल पुरानी मोटरें अब योजना को आगे नही चला पा रही है।

जानकारी के अनुसार इस योजना के लिए 2016-17 में 30 से 35 लाख रुपए की स्वीकृति हुई थी, जिससे 2 नए पम्प लगाए गए थे, ये दोनों पम्प मात्र 6 माह ही चल पाए, यानी ये बजट भी कमीशन की भेंट चढ़ गया।

अब आपको बता दें कि, इस योजना से दो विधानसभा चौबट्टाखाल व लैंसडाउन व दो तहसील लैंसडाउन व सतपुली के गाओं को पानी मिलता है। लेकिन विगत कई महीनों से पानी पूर्ति नही हो पा रही है। जगह-जगह से मेन लाइन भी कई जगह से लीक हो रही है। विभाग व जनप्रतिनिधियों को पता होते हुए भी वे लोग चुप्पी साधे है।

Also Read This

बड़ी खबर : सोने और चांदी समेत ज्यादातर कमोडिटी चमकीं, निवेशकों के लिए मौका 

मुंबई/नई दिल्ली। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान सोने-चांदी समेत अधिकांश प्रमुख कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion...

बड़ी खबर : एक साल से टूटी लोअर मॉल रोड पर फूटा व्यापारी का गुस्सा, धरने पर बैठे पुनीत टंडन; PWD ने तय की...

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के नैनीताल की टूटी लोवर मॉलरोड का रिपैर वर्क वर्षभर में भी नहीं होने से स्तब्ध व्यापारी के वहीं धरना...

Related Posts