दुःखद:ट्रक दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक ट्रक दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई |स्थानीय लोगों ने ट्रक दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी|  मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ग्वालदम प्रशांत बिष्ट ने पुलिस एवं एसएसबी के जवानों , स्थानीय लोगों की मदद से  राहत एवं बचाव कार्य […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक ट्रक दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई |स्थानीय लोगों ने ट्रक दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी|  मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ग्वालदम प्रशांत बिष्ट ने पुलिस एवं एसएसबी के जवानों , स्थानीय लोगों की मदद से  राहत एवं बचाव कार्य में जुटे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थराली से हल्द्वानी जा रहा ट्रक यूके 04 सीए 8818 ग्वालदम के पास भगोना फार्म धार में अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा|

जिसमें सवार चालक दिनेश सिंह पुत्र वीर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी जेंटाकोटी  नारायणबगड़ की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई| पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कारवाही कर रही है। 

वही ग्वालदम चौकी प्रभारी प्रशांत बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि, ट्रक रात्रि को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था| मौके पर ही ट्रक चालक की मौत हो गई थी|

 मृतक चालक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया गया है| वहीं उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है|

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts