तहसील दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार न होने से गोविंद पशु विहार सहित शिक्षा विभाग की कुल चार शिकायतें हुई दर्ज।

पुरोला मंगलवार को तहसील प्रांगण में आयोजित तहसील दिवस में ब्लाक स्तरीय लगभग सभी विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी के बाद भी शिकायतकर्ता नही दिखे। तहसील दिवस का व्यापक प्रचार- प्रसार नही होने के करण अधिकारी तो दिखे मगर शिकायतकर्ताओं की संख्या बहुत कम रही। तहसील दिवस में केवल 4 शिकायतें दर्ज हुई,जिनमें तीन शिकायतें मोरी […]

पुरोला

मंगलवार को तहसील प्रांगण में आयोजित तहसील दिवस में ब्लाक स्तरीय लगभग सभी विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी के बाद भी शिकायतकर्ता नही दिखे। तहसील दिवस का व्यापक प्रचार- प्रसार नही होने के करण अधिकारी तो दिखे मगर शिकायतकर्ताओं की संख्या बहुत कम रही।

तहसील दिवस में केवल 4 शिकायतें दर्ज हुई,जिनमें तीन शिकायतें मोरी विकासखण्ड व केवल  एक शिकायत विकास खंड पुरोला की दर्ज हुई। जिनको लेकर उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने संबधित विभागाध्यक्षों को निस्तारण करनें के निर्देश दिये।

मोरी के फते पर्वत क्षेत्र की जीवन रेखा नैटवाड,धोला व दौणी मोटरमार्ग की बदहाल स्थिति की शिकायत करते हुए दोणी के पूर्व प्रधान रोजी सिंह सौंदाण ने कहा कि नैटवाड से धोला तक मोटर मार्ग गोविंद वन्य जीवविहार एवम राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में है जबकि नैटवाड गांव से धोला तक लोक निर्माण विभाग के पास है।

उन्होंने कहा कि दो-दो विभागों के पास होने के कारण मार्ग बदहाल बना हुआ है तथा बड़े वाहनों लायक सडक न होने से डेढ दर्जन गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने शिकायती पत्र में उक्त मोटर मार्ग को गोविंद वन्य जीव विहार से लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित करने की मांग की, जिस पर उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने पार्क के उप निदेशक डीपी वलूनी व लोनिवि अधिकारियों को मोटर मार्ग स्थानांतरण  के प्रस्ताव तैयार करनें के निर्देश दिये।

क्षेत्र के इंटर कालेजों के क्षतिक्रस्त व बदहाल भवनों के निर्माण की शिकायत करते हुए रोजी सिंह सौंदाण ने राइका दोणी में भवन निर्माण की मा़ग की।वहीं मामले में मोरी क्षेत्र पंचायत प्रमुख बचन पंवार ने तहसील दिवस में बताया कि राइका दोणी व राइका सांकरी,नैटवाड,टिकोची, राबाइका पुरोला का भवन निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा में है,जल्दी स्वीकृति मिल जायेगी।

जबकि पुरोला की एक मात्र शिकायत में ढुंकरा गांव के शूरवीर लाल ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय गुंदियाटगांव के अध्यापकों पर नीजि रास्ता बंद करनें की शिकायत की जिसपर उपजिलाधिकारी सैनी ने खण्ड शिक्षाधिकारी जे0पी0काला को मौका मुआयना कर मामलें के निस्तारण के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में पार्क क्षेत्र के उप निदेशक डीपी बलूनी, अधिशासी अभियंता  सिंचाई, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित  कर्षि,जलागम,वन, उधान,समाज कल्याण,विकास खंड, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग आदि विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts