बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते कोरोना ने ली ढाई माह की नवजात मासूम की जान!

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली उत्तराखंड की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से पूरा उत्तराखंड जूझ रहा है|  वही आज एक ताजा मामला थराली में भी देखने को मिला|   लचर स्वास्थ्य व्यवस्था एवं नाकाम सिस्टम के चलते आज एक ढाई माह की बच्ची की कोरोना से मौत हो गई है|  वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला
थराली

उत्तराखंड की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से पूरा उत्तराखंड जूझ रहा है|  वही आज एक ताजा मामला थराली में भी देखने को मिला| 

 लचर स्वास्थ्य व्यवस्था एवं नाकाम सिस्टम के चलते आज एक ढाई माह की बच्ची की कोरोना से मौत हो गई है|  वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक ढाई माह की मासूम बच्ची का निधन हो गया|  स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के मुताबिक ढाई माह की बच्ची को उसके परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लाये थे|  बच्ची का एंटीजन टेस्ट करने पर उसका टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया| 

 इसके तुरंत बाद ही बच्ची ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया|  वहीं बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिजनों का भी एंटीजन टेस्ट किया गया|  एंटीजन टेस्ट में बच्ची की दादी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई ,जबकि ढाई माह की मासूम की मां और दादा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है| 

उपजिलाधिकारी थराली सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि, बच्ची के परिजनों की आरटी पीसीआर टेस्टिंग भी की जाएगी और रिपोर्ट आने तक सभी को होम आइसोलेट किया जाएगा| 

Also Read This

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

हादसा:उफनती नदी में पलटा मैक्स वाहन।  SDRF ने जान पर खेलकर 2 लोगों को बचाया

ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच ऋषिकेश क्षेत्र में बीन नदी का जलस्तर बढ़ने...

Related Posts