विभागीय कार्यालयों के निरीक्षण से विभागों में मचा हुआ है हड़कंप

सतपुली :  जिलाधिकारी गढ़वाल कार्यभार संभालने के बाद लगातार विभागीय कार्यालयों का औचिक निरीक्षण जारी जिससे विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। 2 मार्च को कल्जीखाल ब्लॉक कार्यालय के औचिक निरीक्षण के बाद ग्राम  पंचायत घण्डियाल क्षेत्र में विकास कार्यो की औचिक निरीक्षण के  दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में हाल में पौड़ी – कांसखेत-घण्डियाल बनेख […]

सतपुली : 

जिलाधिकारी गढ़वाल कार्यभार संभालने के बाद लगातार विभागीय कार्यालयों का औचिक निरीक्षण जारी

जिससे विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। 2 मार्च को कल्जीखाल ब्लॉक कार्यालय के औचिक निरीक्षण के बाद ग्राम  पंचायत घण्डियाल क्षेत्र में विकास कार्यो की औचिक निरीक्षण के  दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में हाल में पौड़ी – कांसखेत-घण्डियाल बनेख सड़क पर हुए घटिया पेंटिंग की भी शिकायत की थी | 

जिसमें आज उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा  एवं लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को साथ लेकर कांसखेत से लेकर बनेख तक 6 किलोमीटर सड़क का जांच की जिसमें कही जगह पर पूरी पेंटिंग उखड़ी हुयी पायी गयी|  

उन्होंने जांच करने और औचिक निरीक्षण के बाद बताया की पेंटिंग की गुणवत्ता ठीक नही है। जिसकी रिपोर्ट आज ही जिलाधिकारी को सौंप दी जाएग|  इस अवसर पर पूर्व में शिकायत करने वाले पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी ग्राम प्रधान थापला राकेश कुमार,ग्राम प्रधान थनुल, कैप्टन रिटायर्ड एन एस नेगी, समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी,श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती भगेश्वरी देवी आदि मौजूद  थे

 साथ घण्डियाल में बना अनैतिक तरीके से स्पीड ब्रेकर जिससे रोज दुर्घटनाएँ हो रही थी|  एसडीएम श्याम सिंह राणा ने तत्काल स्पीड ब्रेकर को हटाने के आदेश दिए ।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts