प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रयास से जरूरतमंदों को कम दाम में मिले ऑक्सीमीटर

उत्तराखंड, ऊ. सि. नगर

किच्छा -दिलीप अरोरा

आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल किच्छा ने सराहनीय पहल करते हुए कम दामो पर जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाए। इस पहल की स्थानीय लोगो ने काफी सराहना भी की।

आज मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विनोद पुस्तक भंडार पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों को मात्र ₹400 में ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाएं। इस दौरान लोगों द्वारा उनकी इस पहल की काफी सराहना की गयी।

व्यापारियों ने कहा कि इस आपातकाल की घड़ी में आम लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम खड़े है। वही कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने कहा कि ऑक्सीमीटर की लगातार काला बाजारी की शिकायत मिल रही थी और जो कि आम लोगो की पहुंच से बाहर होता जा रहा था। इसी के देखते हुए आज व्यापार मडंल ने बीड़ा उठाया और मात्र 400 रुपये में ऑक्सीमीटर जरूरतमंद लोगो को देने का सोचा।और क्षेत्र के पत्रकारों को एक किट भी उपलब्ध कराई गयी जिसमे पत्रकारों के लिए  ऑक्सीमीटर और फेस मास्क फेस शील्ड गलब्स सेनेटाइजर और मास्क मौजूद था।

और व्यापारी नेताओं ने बताया कि अब तक लगभग 100 ऑक्सीमीटर सेल हो चुके है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल, अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, जगरूप सिंह गोल्डी, मनीष चिटकारा, कुलदीप सिंह लक्की, सुमित अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts