ब्रेकिंग: देहरादून के कारोबारी की खतौली, मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्या

देहरादून की नत्थनपुर निवासी पंकज कुमार सिंह की खतौली के जानसठ बस अड्डे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पंकज कुमार कल रात कुछ साथियों के साथ निकले थे।
जानकारी के अनुसार गाड़ी में मिले दस्तावेजों के आधार पर उक्त शव पंकज कुमार का है। पंकज के सीने में पांच गोलियां मारी गई थी। शनिवार सुबह फाच्र्युनर कार में एक व्यक्ति का गोली लगा लहुलुहान शव पाया गया था। कार पुलिस चैक पोस्ट के समीप ही खड़ी थी। कार से एक मोबाइल, कपड़े व टोल पर्ची बरामद हुई है। उक्त कार सहारनपुर नंबर की है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।


आज सुबह उनकी हत्या की खबर आई। पंकज कुमार के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस हत्या के कारण और हत्यारों के बारे मे जानकारी जुटा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts