ई रिक्शा में चालक ने लगाई आग। पहले सरकार ने प्रदूषण कम करने को गरीबों से खरीदवाए, फिर शहर में चलाने से रोका।

देहरादून मे आज एक रिक्शा चालक ने अपने ई रिक्शा में आग लगा दी। ई रिक्शा चालक का कहना है कि वह सरकार की डबल पॉलिसी से नाराज है। रिक्शा चालकों का कहना है कि सरकार प्रदूषण फैलाने वाली विक्रम की लॉबी से दबाव में है। गौरतलब है कि शहर में चलने वाले लगभग 80% […]

देहरादून मे आज एक रिक्शा चालक ने अपने ई रिक्शा में आग लगा दी। ई रिक्शा चालक का कहना है कि वह सरकार की डबल पॉलिसी से नाराज है। रिक्शा चालकों का कहना है कि सरकार प्रदूषण फैलाने वाली विक्रम की लॉबी से दबाव में है। गौरतलब है कि शहर में चलने वाले लगभग 80% विक्रम विभिन्न पार्टी के नेताओं द्वारा ठेके पर चलाए जा रहे हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/b04JaJ_2ACM

 

पहले प्रदूषण को कम करने के नाम पर गरीब लोगों से ई-रिक्शा खरीदवा लिए और अब उनको शहर में चलने से रोक रही है।
 सरकारी प्रोत्साहन के चलते इस गरीबी रिक्शा चालक ने यह रिक्शा खरीद लिया था। लोन पर खरीदे गए इसी रिक्शे को जब सरकार ने मुख्य मार्गों पर चलाने से प्रतिबंधित कर दिया तो फिर तब से यह व्यक्ति 4 किस्ते नहीं भर पाया था।
 सरकार की पॉलिसी से नाराज ई रिक्शा चालक ने आज अपने रिक्शा को आग के हवाले कर दिया।
 इसका कहना है कि क्या हमको ऐसी ही स्मार्ट सिटी चाहिए ! अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे ई रिक्शा चालक सरकार की डबल पॉलिसी से खासे नाराज हैं।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts