कोविड कर्फ्यू में गहराया आर्थिक संकट!जरूरतमंदों की सेवा में जुटे उक्रांद नेता डोभाल

कोरोना महामारी से पूरा प्रदेश जूझ रहा है। कहीं ऑक्सीजन बेड़ों की कमी है, तो कहीं वेंटिलेटर का अभाव। अस्पतालों में मरीजों को बेड तक उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इन सबके बीच रोजमर्रा का जीवन जीने वाले आमजन पर भी आर्थिकी का संकट गहराया हुआ हैं,जिसको दूर करने के लिए सरकार समेत कई समाजसेवी […]

कोरोना महामारी से पूरा प्रदेश जूझ रहा है। कहीं ऑक्सीजन बेड़ों की कमी है, तो कहीं वेंटिलेटर का अभाव। अस्पतालों में मरीजों को बेड तक उपलब्ध नहीं हो रहे हैं।

इन सबके बीच रोजमर्रा का जीवन जीने वाले आमजन पर भी आर्थिकी का संकट गहराया हुआ हैं,जिसको दूर करने के लिए सरकार समेत कई समाजसेवी संस्थाएं व विपक्षी दल भी जुटे हुए हैं। 

इन दिनों यूकेडी नेता अनिल डोभाल भी काफी सक्रिय होकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, भोजन, मास्क सेनेटाइजर आदि वितरित करने के साथ ही लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। 

वहीं रविवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड 68, बांगखाला, तुनवाला में डोभाल की टीम ने जरूरतमंदों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए मास्क व सैनिटाइजर वितरित किये। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जनता की समस्याएं भी सुनी।

इस दौरान डोभाल ने बताया कि, कोविड कर्फ्यू के कारण रोजमर्रा के जीवन जीने वाले लोगों पर आर्थिक संकट का कहर गहराया हुआ हैं । उनके पास काम न होने के कारण वह खाने-कमाने को मजबूर हैं। ऐसे में हमारे द्वारा उन जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन, पका भोजन समेत मास्क सेनेटाइजर आदि वितरित किये जा रहे हैं  और उनको महामारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा हैं। 

इस मौके पर यूकेडी नेता अनिल डोभाल, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद नेता जबर सिंह पावेल, युवा महामंत्री विनीत सकलानी, भुपेन्द्र पटवाल, मनिन्दर बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं ।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts