बड़ी खबर : प्रधानाचार्य शिक्षिका निलंबित l एक अन्य महिला शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

  प्रधानाचार्य शिक्षिका पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया, उन पर एक अन्य शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगे थे l नई टिहरी मोलधार निवासी शिक्षिका विमला गोसाई ने बीते महीने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक […]

 

प्रधानाचार्य शिक्षिका पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया, उन पर एक अन्य शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगे थे l

नई टिहरी मोलधार निवासी शिक्षिका विमला गोसाई ने बीते महीने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा,जिसमें उन्होंने प्रधानाचार्य शिक्षिका अर्चना उनियाल पर मानसिक रूप से उत्पीड़न और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए l

इस मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य शिक्षिका अर्चना उनियाल को गिरफ्तार भी किया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया और वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उन्हें भेजा गया l

शिक्षा विभाग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने अर्चना उनियाल शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। 

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts