बड़ी खबर : तो 3 हजार पोलिंग बूथ होंगे बंद !

प्रदेश में लगभग 3000 पोलिंग बूथ बंद होने वाले हैं ऐसा इसलिए होगा क्योंकि प्रदेश के लगभग 3,000 प्राइमरी स्कूलों को हर हाल में बंद करने के निर्देश शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा दे दिए गए है तो जो प्राइमरी स्कूल बंद होंगे,उनका सीधा असर पोलिंग बूथ पर भी जाएगाl सरकार ऐसा इसलिए […]

प्रदेश में लगभग 3000 पोलिंग बूथ बंद होने वाले हैं ऐसा इसलिए होगा क्योंकि प्रदेश के लगभग 3,000 प्राइमरी स्कूलों को हर हाल में बंद करने के निर्देश शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा दे दिए गए है तो जो प्राइमरी स्कूल बंद होंगे,उनका सीधा असर पोलिंग बूथ पर भी जाएगाl

सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि लगभग 3,000 ऐसे स्कूलों को आंका गया है,जिनमें 5 से भी कम बच्चे रह गए हैं,ऐसे स्कूलों पर 5 बच्चों को पढ़ाने के लिए लगभग 100000 से भी अधिक का खर्च आ जाता है, जिसके चलते इन 3000 स्कूलों को हर हाल में बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैंl

बंद होने वाले स्कूलों में जो बच्चे पढ़ रहे हैं उन्हें नजदीकी प्राइमरी विद्यालय में शिफ्ट करने का आदेश भी दिया गया हैl स्कूल तो बंद होंगे ही लेकिन इसका सबसे बड़ा असर पोलिंग बूथ पर भी जाएगा,जितने स्कूल बंद होंगे उतने ही पोलिंग बूथ भी बंद होंगेl

हालांकि सरकार शिक्षा को बढ़ाने का दावा तो बहुत करती है लेकिन पहले भी सैकड़ों स्कूलों पर ताला लग चुका है और अब फिर से 3000 स्कूलों पर ताला लगने जा रहा है इसका एक मुख्य कारण पलायन भी है मुख्यतः बंद होने वाले स्कूल पहाड़ी क्षेत्रों के हैं और इसका बड़ा कारण पलायन ही हैl

तो कहीं ना कहीं पलायन को रोकने में सरकार की नाकामी बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ पोलिंग बूथ पर भी असर डाल रही हैl

हालांकि सरकार ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय इसलिए भी लिया है कि जब एक स्कूल में अधिक बच्चे होंगे तो वहां पर एकल अध्यापक व्यवस्था को बंद करके कम से कम 2 शिक्षकों को रखा जा सके, जिससे एक शिक्षक के अवकाश पर चले जाने के बाद भी स्कूल सुचारू रूप से चलता रहे l

वहीं पोलिंग बूथ बंद होने पर महानिदेशक विद्यालय शिक्षा ने बताया कि “स्कूल बंद होने के बाद भी वह प्रॉपर्टी सरकार की ही रहेगी,जिससे चुनाव के समय या अन्य कोई सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन स्कूलों को खोला जा सकेगाl”

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts