हादसा: खाई में गिरी ईको वैन। एक की मौत, चालक समेत दो घायल

धुमाकोट। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जड़ाऊखांद के पास अदालीखाल से धुमाकोट की ओर आ रही मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार 43 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत […]

धुमाकोट। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जड़ाऊखांद के पास अदालीखाल से धुमाकोट की ओर आ रही मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार 43 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर धुमाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जड़ाऊखांद के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ईको वैन

पुलिस के मुताबिक, हादसा 26 अक्टूबर की देर शाम धुमाकोट तहसील मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर जड़ाऊखांद के पास हुआ। मारुति ईको वैन अदालीखाल से धुमाकोट की ओर जा रही थी। इसी दौरान जड़ाऊखांद से करीब 400 मीटर पहले वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से लगभग 15 फीट नीचे जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।

दुर्घटना की सूचना आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही धुमाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला गया।

इसके बाद घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) धुमाकोट पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैनीडांडा भेजा जा रहा है। पुलिस की ओर से पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Also Read This

मौसम अपडेट : जानिए आज से अगले चार दिन के मौसम का हाल,बारिश और बर्फ़बारी के आसार 

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। फिलहाल 28 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने और...

बड़ी खबर :आबादी वाले क्षेत्रों में भालू की सक्रियता बढ़ने से खौफ में ग्रामीण , वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

नौगांव, उत्तरकाशी। 26 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के कफनौल और देवराना बीट की स्योरी फल पट्टी में भालू की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts