ब्रेकिंग : भाजपा पार्षद पति सहित जुआ खेलते आठ गिरफ्तार। पहले भी जुआ खेलते वीडियो हुए वायरल।

पूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद के पति राकेश उर्फ तिनका को देहरादून पुलिस ने आठ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के पास से चार लाख रुपये से अधिक बरामद किये हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले भी पूर्व पार्षद व […]

पूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद के पति राकेश उर्फ तिनका को देहरादून पुलिस ने आठ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इन सभी के पास से चार लाख रुपये से अधिक बरामद किये हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इससे पहले भी पूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद के पति के जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हो चुके हैं।

एसएचओ शहर कोतवाली रितेश शाह ने बताया कि, पिछले दिनों एक घर में जुआ खेले जाने की शिकायत मिली थी। इस पर सभी चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया गया था।

गुरुवार रात को अखाड़ा मोहल्ला में एक घर पर छापा मारा गया। जहां कुल आठ लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए। इनके पास से ताश की गड्डी व कुल 4.10 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

आरोपियों में राकेश उर्फ तिनका निवासी नालापानी चौक देहरादून का नाम भी शामिल है। राकेश की पत्नी वर्तमान में आम वाला तबला की पार्षद है और आरोप खुद भी पार्षद रह चुका है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts