हालात: आठ किलोमीटर पैदल दुर्गम रास्तों से गर्भवती को डोली पर पहुंचाया अस्पताल

आठ किलोमीटर पैदल दुर्गम रास्तों से गर्भवती को डोली पर पहुंचाया अस्पताल रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के पहाडी क्षेत्रों में गर्भवती महिला को टूटे रास्तों से पैदल बरसात से बचाते हुए ले जाने के वीडियो ने क्षेत्र की मुश्किलों को देश दुनिया के सामने रख दिया है। गर्भवती ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ बच्चे […]

आठ किलोमीटर पैदल दुर्गम रास्तों से गर्भवती को डोली पर पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के पहाडी क्षेत्रों में गर्भवती महिला को टूटे रास्तों से पैदल बरसात से बचाते हुए ले जाने के वीडियो ने क्षेत्र की मुश्किलों को देश दुनिया के सामने रख दिया है। गर्भवती ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी स्थित कई गांवों को कुदरत के कहर ने देश दुनिया से अलग थलग कर दिया है। तेज बरसात और नदी नाले उफान पर आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रो को जोड़ने वाली सड़कें बंद पड़ी हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों के लिए है जिन्हें, तत्काल मैडिकल हैल्प की जरूरत है।

दर्दनाक तस्वीरें मुनस्यारी क्षेत्र के चौना गाँव से सामने आयी हैं, जहाँ प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने डोली में लादकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान बरसात के कारण डोली को भी वाटर प्रूफ तिरपाल से ढक दिया गया। मामले के अनुसार चौना गाँव की राखी देवी को जब प्रसव पीड़ा हुई तो ग्रामीणों ने डोली के सहारे उन्हें दुर्गम रास्तो से 8 किलोमीटर पैदल मदकोट स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। बताया जा रहा है कि, राखी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ है।

Also Read This

एक्शन: दोगुनी रकम और भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों की निवेश धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 26 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी निवेश पर अधिक ब्याज, भारी मुनाफा और कम समय में जमा पूंजी दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से कथित...

बड़ी खबर: उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा दर्ज, पढ़िए 

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब देहरादून की नगर...

Related Posts