क्राइम: नाबालिग किशोरी से आठ युवकों ने किया गैंगरैप। जान से मारने की भी कोशिश, बमुश्किल बचकर भागी

हरिद्वार (उत्तराखंड): पथरी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को जान से मारने की भी कोशिश की, लेकिन किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से बचकर निकल आई। […]

हरिद्वार (उत्तराखंड): पथरी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को जान से मारने की भी कोशिश की, लेकिन किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से बचकर निकल आई। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।

घटना का पूरा विवरण

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, पीड़िता लक्सर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। रविवार रात वह अपने परिचित मित्र के साथ बाइक पर काठा-फूलगढ़ गांव की ओर जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर खेतों में सात-आठ युवकों ने उनका पीछा किया और दोनों को घेर लिया।

आरोपियों ने पहले युवक की बुरी तरह पिटाई की और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की, अश्लील हरकतें कीं और उसे पास के खेत में ले गए।

वहां एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के अनुसार, सभी आरोपी नशे में धुत थे और बाकी युवक भी दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे थे।

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने किशोरी को पूरी रात कैद रखकर मारने की योजना बनाई। हालांकि, मौका मिलते ही किशोरी नग्न अवस्था में खेतों के रास्ते भाग निकली और पास के एक घर में छिप गई। वहां मौजूद महिला ने उसे कपड़े दिए और मदद की।

किशोरी रातभर घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में निकले। सुबह किशोरी मिली तो उसने पूरे परिवार को अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत पथरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार,पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

किशोरी का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द गिरफ्तारी का भरोसा जताया है।

यह घटना उत्तराखंड में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैला हुआ है।

Also Read This

गजब: नर्स बोला “मैं थाने से बोल रहा हूं…” सुनते ही भड़के विधायक। फोन काट सीधे अस्पताल पहुंचे

लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड के चंपावत जिले के उप जिला अस्पताल लोहाघाट में सोमवार को एक अनोखा घटनाक्रम देखने को मिला। मरीज का हाल जानने...

ब्रेकिंग : इस बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका। पढ़िए पूरी जानकारी  

IDBI Bank SO Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। आईडीबीआई बैंक (IDBI...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts