एकेश्वर के ग्राम इसोटी में मनाया धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

इंद्रजीत असवाल सतपुली प्रखंड एकेश्वर के  ग्रामसभा इसोटी में सामजिक कार्यकर्ता कविन्द्र इष्टवाल की अध्यक्षता में हरेला पर्व कार्यकर्म का आयोजन किया गया | जिसमें ग्राम सभा के ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया | कार्यकर्म में प्रदेश और क्षेत्र में पर्यावरण को संतुलित करने के लिए किस प्रकार औषधीय एवं पादप पौधों को रोपण करना […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली

प्रखंड एकेश्वर के  ग्रामसभा इसोटी में सामजिक कार्यकर्ता कविन्द्र इष्टवाल की अध्यक्षता में हरेला पर्व कार्यकर्म का आयोजन किया गया | जिसमें ग्राम सभा के ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया |

कार्यकर्म में प्रदेश और क्षेत्र में पर्यावरण को संतुलित करने के लिए किस प्रकार औषधीय एवं पादप पौधों को रोपण करना है इस पर चर्चा की गई | साथ ही  क्षेत्र और प्रदेश में मिलने वाले औषधीय तथा भीमल, ब्राह्मी, आम, कुन्ड्जू आदि प्रकार से इन्हें रोजगार से जोड़ना | 

लगातार पहाड़ों में होने वाले भूस्खलन की समस्या को देखते हुए भूस्खलन रोकने हेतु वृक्षारोपण करना | जलस्रोतों और वाटर लेबल के स्तर को बढ़ाने के लिए धरती  पर पानी को रोके रखने वाले वृक्षों का रोपण करना सहित अनेक तथ्यों पर चर्चा की गई |

बैठक के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने ग्रामसभा के चारों और अनेक प्रजाति के औषधीय और फलदार सहित चारा पत्तियों वाले पौधों का रोपण दिया गया |

सामाजिक कार्यकर्ता कविन्द्र इष्टवाल, राजे सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, विशाल सिंह राणा, मातवर सिंह, रेवातानंद, रविन्द्र घिल्डियाल प्रधान, लक्ष्मी देवी, शान्ति प्रसाद, बबिता देवी, शोभा, अनीता देवी, प्रभा देवी, अशोक ममगाई, संगीता सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे |

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts