रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार
बागेश्वर जिले के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया आज संपन्न हुई। जिसमें व्यापार मंडल की बागेश्वर नगर इकाई के चुनाव में आज विभिन्न पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा कराए गए हैं। जिनमें अध्यक्ष पद हेतु 5, उपाध्यक्ष पद हेतु 4, महिला उपाध्यक्ष पद हेतु 1, सचिव पद हेतु 4, सह सचिव पद हेतु 2 और कोषाध्यक्ष पद हेतु 1 प्रत्याशी द्वारा नामांकन कराया गया।
अध्यक्ष पद हेतु- कवि जोशी, दयाल पाण्डे, राजेंद्र उपाध्याय, दीपक जोशी, देवेंद्र अधिकारी।
उपाध्यक्ष पद हेतु- राजेंद्र लाल साह, हेम चन्द्र जोशी, जगदीश चंद्र पाठक, गिरीश बिष्ट।
महिला उपाध्यक्ष पद हेतु- इन्दु चौधरी।
सचिव पद हेतु- राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र जोशी, राजेंद्र ओली, पुष्कर किरमोलिया।
सह सचिव पद हेतु- मंटू भराड़ा, राहुल साह।
कोषाध्यक्ष पद हेतु- जगदीश सिंह कार्की।
♦️ कोषाध्यक्ष व महिला उपाध्यक्ष का निर्विरोध हुआ निर्वाचन-
कोषाध्यक्ष व महिला उपाध्य पद के लिए कोई सामने नहीं आया है। इस पद पर केवल एक एक ही नामांकन आने की वजह से उनका निर्विरोध हुआ निर्वाचन। महिला उपाध्यक्ष इन्दु चौधरी एवं कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की के निर्वाचन पर व्यापारियों के बधाई प्रेषित कर व्यापारियों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने की उम्मीद जताई। इधर चुनाव सीमित द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु जिलाधिकारी महोदया से मिलकर प्रशासन की ओर से एक पर्यवेक्षक नियुक्त करने एवं पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर शांतिपूर्ण मतदान कराने में सहयोग करने का निवेदन किया गया है।
♦️ जांच में सभी 17 नामांकन पत्र मिले वैध
चंपावत व्यापार संघ के चुनाव प्रभारी राजेन्द्र सिंह परिहार और पर्यवेक्षक मनीष जखवाल ने बताया कि शुक्रवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई, सभी प्रपत्र सही पाए गए। उन्होंने बताया कि बागेश्वर में इस बार 1432 व्यापारियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। वहीं 10 अगस्त शनिवार का दिन नाम वापसी के लिए सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव 14 सितम्बर बुधवार को प्रातः 8 से 2 तक और सायं 3 से मतगणना प्रारम्भ होगी। साथ ही सभी विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उसके बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय की जाएगी।
♦️ छूटे व्यापारियों को मतदान से पहले नामांकन को एक और मौका –
सदस्यता लेने से छूट गए कुछ व्यापारियों के आग्रह पर विचार करते हुए चुनाव समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि, छूटे व्यापारी, रविवार दिनांक 11 सितम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक प्रकटेश्वर मंदिर परिसर में स्थित चुनाव कार्यालय में आकर विलंब शुल्क के साथ सदस्यता ले सकते हैं। इस हेतु उन्हें अपने प्रतिष्ठान की फोटो लानी होगी। उन्हें सदस्यता शुल्क ₹100 के साथ विलंब शुल्क ₹400 भी जमा कराना होगा। ऐसे सदस्यों हेतु चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
नामांकन के दौरान चुनाव समिति के प्रभारी राजेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल, पीठासीन अधिकारी अनिल कार्की, स्वतंत्र पर्यवेक्षक विजय वर्मा, प्रमोद मेहता और चुनाव समिति के गोविंद जगाती, सुनील वर्मा, संजय रावल और पंकज पाण्डे आदि उपस्थित रहे।