बड़ी खबर: आज फिर फोन पर बजेगा इमरजेंसी अलर्ट! जानिए कारण

देहरादून। उत्तराखंड में 2 मई 2026 को लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक तेज अलार्म जैसी घंटी सुनाई दे सकती है। हालांकि, इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह एक टेस्ट अलर्ट (Trial Alert) होगा। यह परीक्षण उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम (Cell Broadcasting System) के माध्यम से किया […]

देहरादून।
उत्तराखंड में 2 मई 2026 को लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक तेज अलार्म जैसी घंटी सुनाई दे सकती है। हालांकि, इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह एक टेस्ट अलर्ट (Trial Alert) होगा।

यह परीक्षण उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम (Cell Broadcasting System) के माध्यम से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में नागरिकों तक चेतावनी संदेश तेजी और प्रभावी तरीके से पहुंचाने की व्यवस्था को परखना है।

क्या होगा इस अलर्ट में?

परीक्षण के दौरान मोबाइल फोन पर एक संदेश फ्लैश होगा, जिसमें लिखा होगा:
“भारत द्वारा स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए अपने नागरिकों के लिए त्वरित आपदा चेतावनी सेवा हेतु सेल ब्रॉडकास्ट की शुरुआत की जा रही है। सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। यह एक परीक्षण संदेश है।”

क्यों किया जा रहा है यह टेस्ट?

इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति में अलर्ट मैसेज समय पर और बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंच सके

प्रशासन की अपील

प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि इस अलर्ट को केवल परीक्षण समझें और किसी भी प्रकार की अफवाह या डर की स्थिति न बनाएं। इस पर किसी भी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।

पहले भी हो चुका है ट्रायल

बता दें कि पिछले महीने भी इसी तरह का अलर्ट जारी किया गया था, जिसे सुनकर कई लोग घबरा गए थे। इसलिए इस बार प्रशासन पहले ही लोगों को जागरूक कर रहा है।

यह पहल आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे भविष्य में किसी भी संकट के समय लोगों को समय रहते सूचना मिल सकेगी।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts