गुड न्यूज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार की सेवाएं जल्द शुरू हो रही हैं। लंबे समय से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान न हो पाने के कारण अस्पताल में ई.एस.आई.एस. के लाभार्थियों का उपचार बंद था। बकाया बिलों के लंबित भुगतान […]

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार की सेवाएं जल्द शुरू हो रही हैं। लंबे समय से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान न हो पाने के कारण अस्पताल में ई.एस.आई.एस. के लाभार्थियों का उपचार बंद था। बकाया बिलों के लंबित भुगतान की राशि 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के हस्तक्षेप व ई.एस.आई.एस. के उच्च पदाधिकारियों से वार्ता के बाद ई.एस.आई.एस. अस्पताल के लंबित बिलों के भुगतान को जल्द जारी करने जा रहा है। विगत माह में ई.एस.आई.एस. ने 5 करोड़ रुपये का भुगतान अस्पताल को जारी किया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिेरश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने दी। 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि पूर्व की भांति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार सेवा शीघ्र शुरू हो रही है। कर्मचारी संगठनों ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दोबारा ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के उपचार की सेवा शुरू होने का स्वागत कर खुशी व्यक्त की है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा शुरू होने से योजना के लाभार्थियों को एक छत के नीचे सम्पूर्ण इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबन्धन ने ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभारत जताया। 

 हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा योजना की निदेशक श्रीमती दीप्ति रावत ने श्री दरबार साहिब में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट कर अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना की सेवाओं को दोबारा शुरू किए जाने का अनुरोध किया था। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने उन्हें शीघ्र ही अस्पताल में योजना को दोबारा शुरू किये जाने के लिए आश्वस्त किया था। इसी कड़ी में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार की सेवाएं शुरू हो रही हैं।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts