भारी बारिश भी नही तोड़ पाई आशा वर्कर्स का हौसला।अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार धरना जारी।

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढवाल भारी बारिश भी आशा वर्कर का हौसला नही तोड़ पाई । चौबदृखाल तहसील में पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भी आशा वर्कर्स की मांगों का समर्थन किया। आशा वर्कर्स का मासिक वेतन समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का धरना प्रदर्शन पूरे […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढवाल

भारी बारिश भी आशा वर्कर का हौसला नही तोड़ पाई । चौबदृखाल तहसील में पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भी आशा वर्कर्स की मांगों का समर्थन किया।

आशा वर्कर्स का मासिक वेतन समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश में लगातार जारी है ।वहीं पोखरा ब्लॉक ऐकश्वर ब्लाक की आशा वर्कर्स ने चोबटखाल रैली निकालकर तहसील पहुंची। जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव कविंदर ईश्टवाल आशा वर्कर की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर आशा वर्कर्स की मांगों का समर्थन भी किया।

इस दौरान आशा वर्कस वर्कर्स ने कहा सेवा के नाम पर आशाओं का शोषण नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हक, सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई अब आरपार के चरण में पहुंच गई है। आशा वर्कर दिन रात एक कर रही हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts