एक्शन: फर्जी जज का स्टीकर भी नहीं आया काम। पुलिस ने उतारा रुतबा, काटा चालान

गोपेश्वर/चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकले एक वाहन चालक को अपनी कार पर फर्जी “JUDGE” स्टीकर लगाकर रौब झाड़ना और टोल बचाने की कोशिश महंगी पड़ गई। चमोली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन को रोककर जांच की तो पूरे […]

गोपेश्वर/चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकले एक वाहन चालक को अपनी कार पर फर्जी “JUDGE” स्टीकर लगाकर रौब झाड़ना और टोल बचाने की कोशिश महंगी पड़ गई।

चमोली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन को रोककर जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने मौके पर ही फर्जी स्टीकर हटवाते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।

गलत दिशा से निकलने की कोशिश में पकड़ा गया वाहन

चमोली पुलिस के अनुसार पाण्डुकेश्वर रजिस्ट्रेशन चेकिंग बैरियर पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रुकम सिंह चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक निजी कार लंबी कतार से बचने के लिए गलत दिशा से आगे निकलने की कोशिश करती हुई दिखाई दी।

वाहन की लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग को लेकर पीछे चल रहे अन्य वाहन चालकों ने भी पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने वाहन को रोककर पूछताछ शुरू की।

वाहन पर लगा था ‘JUDGE’ का स्टीकर

जांच के दौरान पुलिस की नजर वाहन पर लगे “JUDGE” स्टीकर पर पड़ी। प्रारंभिक तौर पर वाहन किसी न्यायिक अधिकारी का प्रतीत हुआ, लेकिन पूछताछ में मामला कुछ और ही निकला।

वाहन चालक अभय सिंह, निवासी गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को बताया कि वाहन उसके मित्र का है और उसके मित्र का भाई लखनऊ कोर्ट में कार्यरत है।

टोल बचाने और रौब जमाने के लिए लगाया था स्टीकर

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वाहन पर लगाया गया “JUDGE” स्टीकर किसी अधिकृत पहचान का हिस्सा नहीं था। चालक ने स्वीकार किया कि स्टीकर का इस्तेमाल टोल प्लाजा पर सुविधा लेने और लोगों पर रौब जमाने के उद्देश्य से किया जा रहा था।

इसके बाद पुलिस ने तत्काल वाहन से फर्जी स्टीकर हटवाया और यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की।

चमोली पुलिस का संदेश- सड़क पर रुतबा नहीं, नियम काम आते हैं

चमोली पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के फर्जी पदनाम, विभागीय स्टीकर या पहचान चिह्न का दुरुपयोग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर नियमों का पालन ही सबसे बड़ी पहचान है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई

जनपद चमोली में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने वालों और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

Also Read This

UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर निकली भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ...

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts