हाईकोर्ट ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्रियों का जबाब तलब

कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड़ उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास एवं सुविधाओ संबंधी मामले में सुनवाई के बाद राज्य सरकार समेत पूर्व मुख्यमंत्री को जवाब दाखिल करने को कहा है। न्यायालय ने रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, बी.सी.खंडूरी और विजय बहुगुणा को 11 फरवरी से पहले जवाब दाखिल करने को कहा है। अधिवक्ता कार्तिकेय हरि गुप्ता […]

कमल जगाती

नैनीताल। उत्तराखंड़ उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास एवं सुविधाओ संबंधी मामले में सुनवाई के बाद राज्य सरकार समेत पूर्व मुख्यमंत्री को जवाब दाखिल करने को कहा है। न्यायालय ने रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, बी.सी.खंडूरी और विजय बहुगुणा को 11 फरवरी से पहले जवाब दाखिल करने को कहा है।
अधिवक्ता कार्तिकेय हरि गुप्ता ने बताया कि याचिकाकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी पार्टी बनाया है, लेकिन न्यायालय ने कोश्यारी के संवैधानिक पद को देखते हुए उन्हें नोटिस जारी नही किया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे की एकलपीठ में हुई।
आपको बता दें की देहरादून की रुलेक संस्था ने सरकार द्वारा उत्तराखंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुविधा (आवासीय एवं अन्य सुविधाएं) अधिनियम 2019 को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।
पूर्व में मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन की खंडपीठ ने सरकार के अध्यादेश को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा है, जिसमें फैसला आना अभी बांकी है। न्यायालय में अगली सुनवाई 11 फरवरी को होनी तय हुई है।

Also Read This

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

Related Posts