पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कोरोना फाइटर को बांटे एन95 मास्क, सेनिटाइजर व जरूरी सामान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात जी द्वारा आज कोरोना फाइटर के रूप में सेवा कर रहे NCC कैडेट्स को N95 मास्क, सेनेटाइजर और अन्य जरुरी सामान वितरित किया गया। आसाराम वैदिक इण्टर कॉलेज के पुराने भवन में मेजर एस0के0 विश्नोई के नेतृत्व में एकत्र केडेट्स को नवप्रभात ने कोरोना के विरुद्ध जंग […]

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात जी द्वारा आज कोरोना फाइटर के रूप में सेवा कर रहे NCC कैडेट्स को N95 मास्क, सेनेटाइजर और अन्य जरुरी सामान वितरित किया गया।
आसाराम वैदिक इण्टर कॉलेज के पुराने भवन में मेजर एस0के0 विश्नोई के नेतृत्व में एकत्र केडेट्स को नवप्रभात ने कोरोना के विरुद्ध जंग का प्रमुख योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को पूरे देश में विकासनगर की तर्ज़ पर NCC के साथ ही NSS, रेडक्रॉस और नागरिक सुरक्षा संगठनों को इस जंग में सहभागिता हेतु साथ लेना चाहिए जिससे ये लड़ाई आसान हो जाएगी।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल एवं कांग्रेस नेता भास्कर चुग जयहिंद मौजूद रहे।
गौरतलब है कि नवप्रभात ने कई दिन पहले ही इन केडेट्स का सहयोग लेने का सुझाव दिया था।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts