विश्वविद्यालय में परीक्षाएं शुरू। ये है व्यवस्थाएं

विश्वविद्यालय में परीक्षाएं शुरू। ये है व्यवस्थाएं

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। डॉ पिदबहि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की संयोजक डॉ० स्मिता बडोला ने बताया कि, आज से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं विधिवत शुरू हो गई है। डॉ स्मिता बडोला ने बताया कि, परीक्षार्थियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दी जा रही है। परीक्षा से पहले सभी कमरों को विधिवत सैनिटाइज कराया गया। कोविड महामारी को मध्य नजर रखते हुए सभी कमरों को परीक्षा के उपरांत भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षार्थियों को उनका टेम्परेचर चेक करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने दिया जा रहा है। परीक्षार्थियों द्वारा नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दी जा रही है।

वहीं डॉ पिदबहि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में महाविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं की विधिवत शुरुआत हो गई। परीक्षाप्रभारी डॉ अभिषेक गोयल ने बताया कि, परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत 97.6 रहा। सभी छात्र/छात्राओं का महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के द्वारा परीक्षण किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ डीएम शर्मा ने बताया कि, सभी परीक्षार्थियों के द्वारा मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दी जा रही है। अपने बताया कि, परीक्षा से पहले सभी कमरों को विधिवत सैनिटाइज कराया गया। सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts