आबकारी व एसओजी टीम की छापेमारी से शराब की भट्टी में खलबली

आबकारी व एसओजी टीम की छापेमारी से शराब की भट्टी में खलबली रिपोर्ट- विशाल सक्सेना हल्द्वानी। शहर में नकली शराब का एक नया मामला सामने आया है। सूचना के बाद सुबह देशी शराब की दुकान पर आबकारी व एसओजी टीम ने छापा मारा। लेकिन दुकानदार ने एसओजी के दो जवानों को भट्टी में घुसने नहीं […]

आबकारी व एसओजी टीम की छापेमारी से शराब की भट्टी में खलबली

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
हल्द्वानी। शहर में नकली शराब का एक नया मामला सामने आया है। सूचना के बाद सुबह देशी शराब की दुकान पर आबकारी व एसओजी टीम ने छापा मारा। लेकिन दुकानदार ने एसओजी के दो जवानों को भट्टी में घुसने नहीं दिया गया। मामले की सूचना पाते ही टीपीनगर चौकी प्रभारी राहुल राठी भी मौके पर पहुँचे। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने नकली शराब के शक में शराब की पेटी और खुले मैदान में पड़े कुछ पव्वे कब्जे में लिये। जिन्हें लैब टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर शराब के नकली या असली होने का पता चल सकेंगा।

बता दें कि,पूरा मामला रामपुर रोड स्थित देशी शराब की दुकान का है। जहां नकली शराब बेचने की सूचना पर सुबह आबकारी व एसओजी टीम ने छापा मार दिया। एसओजी को सूचना मिली कि देशी की भट्टी में नकली शराब भी रखी है। आज सुबह गाड़ी से दुकान में माल भी उतर रहा था। सूचना मिलते ही एसओजी के दो जवान भी पहुंच गए।

लेकिन दुकानदार ने उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया गया और संचालक ने शटर भी गिरा दिए। इससे दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। जिसके बाद आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र बिष्ट, टीपीनगर चौकी इंचार्ज राहुल राठी और टीम भी पहुंच गई। आबकारी इंस्पेक्टर बिष्ट ने बताया कि, शक के आधार पर एक पेटी शराब और दुकान के बाहर पड़े चार पव्वे और एक हाफ को भी कब्जे में लिया गया है। लैब में टेस्टिंग के बाद ही स्थिति साफ होगी।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts