एक्सक्लूसिव : द्वाराहाट विधायक महेश नेगी गुड़गांव में हॉस्पिटलाइज

द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी उत्तराखंड से दूर गुड़गांव के आरटेनिस अस्पताल में भर्ती हैं। लंबे समय बाद कल शाम सोशल मीडिया के माध्यम से रूबरू हुए महेश नेगी ने बताया कि वह स्वास्थ्य कारणों से गुड़गांव के आरटेनिस अस्पताल में भर्ती हैं।  दूसरी तरफ पुलिस देहरादून और मसूरी सहित तमाम जगहों पर उनके खिलाफ […]

द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी उत्तराखंड से दूर गुड़गांव के आरटेनिस अस्पताल में भर्ती हैं। लंबे समय बाद कल शाम सोशल मीडिया के माध्यम से रूबरू हुए महेश नेगी ने बताया कि वह स्वास्थ्य कारणों से गुड़गांव के आरटेनिस अस्पताल में भर्ती हैं।
 दूसरी तरफ पुलिस देहरादून और मसूरी सहित तमाम जगहों पर उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर रही है। दो दिन पहले पुलिस को मसूरी के एक होटल में पीड़िता के साथ एंट्री के सबूत मिले हैं।
 पुलिस सबूत ढूंढ रही है तथा शनिवार को वह विधायक हॉस्टल पहुंची, लेकिन दोबारा से हॉस्टल का कमरा बंद मिला।
विधायक 1 दिसंबर 2018 को पीड़िता के साथ मसूरी होटल में रुके थे।
गुड़गांव अस्पताल से ही विधायक महेश नेगी ने अपने क्षेत्र के तीन मोटर मार्गो का निर्माण और नव निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही बताया है कि उनकी मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बात हुई तथा उन्होंने उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने मोटर मार्गो के निर्माण के लिए निर्णय देने का आश्वासन दिया है।
देहरादून में पीड़िता के बयान और साक्ष्य संकलन के बाद विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं विधायक के पहले से ही गुड़गांव अस्पताल में हॉस्पिटलाइज हो जाने से यह मामला कुछ दूसरा मोड़ ले सकता है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts