बड़ी खबर : शपथ लेने जाते हुए नवनिर्वाचित प्रधान की गाड़ी पर गिरा बोल्डर। प्रधान की मौत,तीन घायल

उत्तराखंड के टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां पहाड़ से मौत बरस रही है।  गुरूवार सुबह अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक कार पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आ गई है। हादसे में कार सवार नवनिर्वाचित प्रधान की मौत हो गई है। जबकि, तीन लोग गंभीर घायल हो गए […]

उत्तराखंड के टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां पहाड़ से मौत बरस रही है। 

गुरूवार सुबह अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक कार पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आ गई है। हादसे में कार सवार नवनिर्वाचित प्रधान की मौत हो गई है। जबकि, तीन लोग गंभीर घायल हो गए है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के पास हुआ है। बताया जा रहा है चार लोग टाटा इंडिगो वाहन संख्या uk07 डीके 1953 टटोर से थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय में प्रधान के शपथ ग्रहण में आ रहे थे। जिसमें गरखेत से 1 किलोमीटर की दूरी पर वाहन के ऊपर भारी पत्थर आने से नवनिर्वाचित प्रधान प्रताप सिंह पुत्र पंचराम उम्र 50 वर्ष ग्राम टटोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

बताया जा रहा है कि मृतक का नाम प्रताप धीमानथा, जो टटोर गांव से प्रधान का उपचुनाव जीता था और आज शपथ लेने थत्यूड़ ब्लॉक जा रहा था। वहीं प्रधान मरोड़ नीतू पिता सुंदरु उम्र 19 वर्ष पुष्पा पति सुंदरू 40 वर्ष गाड़ी चालक अर्जुन सिंह पिता गुलाब 40 टटोर नैनबाग घायल हो गए।

Also Read This

ब्रेकिंग: NEET UG फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 और गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में NEET UG 2025 के आधार पर MBBS में प्रवेश दिलाने के लिए कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में देहरादून...

बड़ी खबर : ट्रेकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही-ट्रैकर्स में से 40 का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू,शेष को निकालने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी, 28 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी गंगोत्री रेंज के अंतर्गत कालिंदी पास सहित विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए गए हिमालय हाइकर्स समेत...

Related Posts