अपराध : दारू पार्टी करते हुए दोस्तों में हुआ झगड़ा, एक को उतारा मौत के घाट

दारू पार्टी करते हुए दोस्तों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की गला घोटकर हत्या कर दीl मामला नैनीताल जिले के रामनगर का है, यहां रामनगर पुलिस चौकी के पीछे जीआइसी के कर्मचारी के कमरे में युवक की तार से गला घोटकर हत्या कर दी गई। दरअसल,सेमलखलिया निवासी […]

दारू पार्टी करते हुए दोस्तों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की गला घोटकर हत्या कर दीl

मामला नैनीताल जिले के रामनगर का है, यहां रामनगर पुलिस चौकी के पीछे जीआइसी के कर्मचारी के कमरे में युवक की तार से गला घोटकर हत्या कर दी गई।

दरअसल,सेमलखलिया निवासी 27 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्वर्गीय महेश पांडे बैंक में लोन दिलाने का काम करता है। रविवार रात में भास्कर पांडे घर से अपने दोस्त अवदेश जीना के यहां जाने की बात कहकर निकला था।

अवदेश जीना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में क्लर्क है। उसे कार्यालय के समीप ही पुलिस चौकी खताड़ी के पीछे जीआईसी का सरकारी कमरा मिला हुआ है। भास्कर ने क्लर्क अवदेश व दो अन्य लोगों के साथ शाम से पार्टी की। रात दस बजे के बाद भास्कर का शराब पीने के दौरान दोस्तों से झगड़ा हो गया। जिसके पास भास्कर की हत्या कर दी गई,मृतक के शव के समीप शराब की बोतलें, मटन, चावल, चिप्स आदि पड़े हुए थे। 

पुलिस के मुताबिक शव देखने से प्रथम द्रष्टया प्रतीत हो रहा है कि दोस्तों ने पहले उसके सिर पर वार किया। उसके बाद बिजली के तार से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गए।मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts