अपराध : नकली दवाई बनाने वाली कंपनी पर मारा छापा।करोड़ों का माल बरामद। देश के अलग-अलग हिस्सों में जाती हैं दवाइयां

उत्तराखंड मे एसटीएफ टीम ने नकली दवा बनाने वाली कंपनियों पर मारा छापामार कार्रवाई करते हुए 15 लाख गोलियां, एक करोड़ से अधिक का कच्चा माल बरामद किया है।

पूछताछ में पता चला कि गिरोह लक्सर के पीपलहिया गांव में भी फैक्टरी चलाता है। इसके साथ ही सहारनपुर के कैलाशपुर में भी बिना लाइसेंस के फैक्टरी खोली है। 

यहां भी वह अलग-अलग नामी कंपनियों के नाम से दवाएं बनाई जाती थी । हरिद्वार के भगवानपुर व लक्सर और यूपी के सहारनपुर में नकली दवा बनाने वाली फैक्टरियों में छापा मारकर 15 लाख से अधिक टैबलेट और एक करोड़ से अधिक का कच्चा माल बरामद किया। 

भगवानपुर में बंद फैक्टरी में दवाएं बनाई जा रही थीं। इन्हें कोरियर से देश के अलग-अलग हिस्सों से में भेजा जाता था।

तीन लोगों के नाम भी एसटीएफ को पता चले हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भगवानपुर क्षेत्र में बंद पड़ी इनोवा ड्रग एंड फार्मा कंपनी से राशिद और नितिन प्रजापति नाम के लोगों को पकड़ा गया था। 

उनके पास से कार और चार लाख रुपये की नकली दवाएं बरामद हुई थीं।

 पूछताछ में बताया था कि इस कंपनी में विशाल और उसका पार्टनर पंकज कुमार नकली दवाओं को बनाते हैं। इसके बाद इन्हें हेल्पर रोहतसा के माध्यम से कोरियर करते हैं। कोरियर से ये दवाएं देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजी जाती हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts