एक्सक्लूसिव: हरिद्वार में राम मंदिर के नाम पर फर्जी धन उगाई

हरिद्वार में राम मंदिर के नाम पर फर्जी धन उगाई रिपोर्ट- वंदना गुप्ता हरिद्वार। राम मंदिर के नाम पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे देश में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। मगर उसी की आड़ में कई असामाजिक तत्व राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे […]

हरिद्वार में राम मंदिर के नाम पर फर्जी धन उगाई

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। राम मंदिर के नाम पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे देश में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। मगर उसी की आड़ में कई असामाजिक तत्व राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। आज ज्वालापुर थाना क्षेत्र में एक असामाजिक तत्व द्वारा बाजार में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा था, मगर लोगों को शक होने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो वह असामाजिक तत्व अपनी रसीद बुक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों द्वारा ज्वालापुर पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई, मगर पहले ही युवक रसीद बुक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रसीद बुक को अपने कब्जे में लिया और फरार राम मंदिर के नाम पर चंदा इकट्ठा कर रहे असामाजिक तत्व की तलाश में जुट गई। पुलिस द्वारा इस मामले में बाजार में लगे सिटी सीसीटीवी कैमर की भी जांच की जा रही है।

ज्वालापुर कोतवाली इंचार्ज प्रवीण कोशियारी का कहना है कि, हमें सूचना मिली थी, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा राम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा इकट्ठा किया जा रहा था। लोगों को जब शक हुआ तो उनके द्वारा पूछा गया तब युवक मौके से फरार हो गया। मगर उसके द्वारा जिस रसीद बुक से चंदा लिया जा रहा था, वह वहीं छोड़ दी गई और उसमें उस युवक द्वारा कई रसीदें काटी गई थी। इस मामले में हमारे द्वारा जांच की जा रही है और फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश भर से लोग चंदा दे रहे हैं और इसी का फायदा उठाकर कई असामाजिक तत्व इसकी आड़ में धन उगाई का कार्य कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लिया जा रहा है। मगर इस तरह के असामाजिक तत्व राम मंदिर निर्माण के नाम पर लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। पुलिस द्वारा उस युवक की तलाश की जा रही है, जो हरिद्वार से ज्वालापुर मार्केट में घूम कर लोगों से राम मंदिर के नाम पर चंदा इकट्ठा कर रहा था और इसके लिए ज्वालापुर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts