सीएम की मौत की अफवाह पर मुकदमा। गिरफ्तारी के आदेश

अनुज नेगी देहरादून। सोशल मीडिया पर अक्सर अफवाहों का दौर चलता रहता है। सोशल मीडिया पर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सनसनीखेज खबर सामने आई है। किसी ने सोशल मीडिया में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मरने की अफवाह फैला दी। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया […]

अनुज नेगी
देहरादून। सोशल मीडिया पर अक्सर अफवाहों का दौर चलता रहता है।
सोशल मीडिया पर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सनसनीखेज खबर सामने आई है। किसी ने सोशल मीडिया में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मरने की अफवाह फैला दी। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://youtu.be/rLR87JjcD2Q

फेसबुक पर मुख्यमंत्री के निधन की खबर फैलाई गई। इसके बाद यह मैसेज दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल होने लगा। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के आद पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है।
महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार का कहना है कि इस तरह की झूठी खबरें माफी के लायक नहीं हैं।उन्होंने कहा कि देहरादून के एसएसपी को कार्रवाई और मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दे दिए गए है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts