गेमिंग की लत से उजड़ा परिवार, बेटे की प्रताड़ना से टूटा बुजुर्ग पिता… डीएम के दरबार में छलका दर्द

देहरादून। जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को जनता की समस्याएं सुनीं। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 164 शिकायतें दर्ज हुईं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की […]

देहरादून।

जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को जनता की समस्याएं सुनीं। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 164 शिकायतें दर्ज हुईं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

भूमि विवाद, अतिक्रमण और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों की भरमार

समाधान दिवस में भूमि धोखाधड़ी, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, सामाजिक एवं आर्थिक सहायता तथा मानसून के कारण हुए नुकसान से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सभी मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ऑनलाइन गेमिंग की लत से बर्बाद परिवार, मां ने लगाई मदद की गुहार

ऋषिकेश निवासी विनीता ने अपने बेटे की ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी देते हुए जिला प्रशासन से सहायता की मांग की।

वहीं पल्टन बाजार निवासी जुनतारा देवी ने बीमारी के इलाज और बेटी की स्कूल फीस के लिए आर्थिक मदद की अपील की। एक अन्य विधवा अर्चना ने अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

बेटे की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पिता, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश

समाधान दिवस में पहुंचे बुजुर्ग राजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा संपत्ति हड़पने की नीयत से उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को भरण-पोषण अधिनियम के तहत तत्काल वाद दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वहीं मन्नूगंज की एक बुजुर्ग विधवा की शिकायत पर सीओ सिटी को तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। सहारनपुर निवासी विनिता भटेजा द्वारा राजपुर रोड स्थित पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सीओ मसूरी को मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बिजली, अतिक्रमण और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर डीएम सख्त

ग्राम सिंगनीवाला में पड़ोसी के विरोध के कारण बिजली कनेक्शन न मिलने और मानुवा गांव में बारिश के कारण खतरनाक बने बिजली के पोल को हटाने के लिए ऊर्जा निगम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सिद्धोवाला में सरकारी भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा कब्जे और बादामवाला में नदी श्रेणी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतों पर एसडीएम विकासनगर को विस्तृत जांच के आदेश दिए गए।

सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के पास खतरे पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

धोरन रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के समीप सुरक्षा पुस्ता नहीं बनाए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई विभाग को आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

ओवरलोड वाहनों और विकास कार्यों पर भी दिए निर्देश

विकासनगर के डॉक्टरगंज क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं चकराता के ग्राम पंचायत डेरियों में सीसी रोड निर्माण तथा ऋषिकेश बाईपास की अधिग्रहित भूमि के बदले भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जवाबदेही तय करने के निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर पूरी जवाबदेही के साथ शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) केके मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी, तहसीलदार सुरेंद्र देव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts