ज्वालापुर में किसानों का चक्काजाम। सरकार पर आरोप लगाते हुए किसानों ने नए कानून को बताया काला कानून

ज्वालापुर में किसानों का चक्काजाम। सरकार पर आरोप लगाते हुए किसानों ने नए कानून को बताया काला कानून

 

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। भारी सांख्य में ज्वालापुर कोतवली क्षेत्र के पुलजटवाड़ा पहुंचे क्षेत्रीय किसानों ने आज केंद्र सरकार द्वारा फसल की खरीद फरोख्त के लिए बनाए गए नए कानून को काला कानून बताते हुए घण्टो तक सड़क पर चक्काजाम किया। यह सभी किसान अपना विरोध दर्ज कराने के लिए आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो से रैली निकलते हुए पुलजटवाडा पहुंचे थे, यही नही इन किसानों ने इस नए कानून को सरकार द्वारा किसानों पर थोपने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वही इन सभी क्षेत्रीय किसानों ने दिल्ली में धरने पर बैठे किसानो का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से नए कानून में बदलाव करने की मांग भी की।

किसान रैली के माध्यम से नए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे इन किसानों का कहना है कि, 15 दिन से किसान दिल्ली में धरने पर बैठे है और धरने पर बैठे किसान मोदी सरकार से कानून वापस लेने का आग्रह कर रहे है। किसानों की मांगों को लेकर अभी तक कोई समाधान नही निकल पाया है। जिसको देखते हुए किसानों ने आज 8 तारीख को भारत बंद का ऐलान किया था, इस बंद के समर्थन में हम सभी किसान सड़को पर उतरे है। सरकार के अनुसार सही कानून बनाया है तो सरकार को किसानों के पास आकर किसानों से बात करनी चाहिए। देश का किसान इस कानून के खिलाफ सड़को पर है। फिर सरकार द्वारा जानबूझ कर किसानों के ऊपर कानून क्यों थोपा जा रहा है। किसान को कुछ नही चाहिए सिर्फ सरकार किसान को पुराना कानून वापस कर दे।

वहीं इन किसानों का यह भी कहना है कि, कानून बनाने वालों में कोई किसान नही है और इन कानून बनाने वालों को किसान के बारे कुछ पता नही है। किसानो द्वारा बंद का आवाह्न किए जाने के समर्थन में आज हमारे द्वारा यहां पर चक्का जाम किया गया है। वही किसान आंदलोन को खालिस्तानी समर्थन होने के लग रहे आरोपो के सवाल पर इन किसानों का कहना है कि, केंद्र सरकार अंग्रेजो की नीति अपना कर लोगो मे फुट डालना चाहती है और देश पर राज करना चाहती है। इन किसानों में ना कोई खालिस्तानी है ना कांग्रेसी ना भाजपा वाला है। यह सब किसान है हम सभी किसानों ने भाजपा पार्टी को वोट दिया है और भाजपा पार्टी को वोट देकर हम सभी आज पछता रहे है।

दिल्ली धरने पर बैठे किसानों के आज भारत बंद के आवाह्न के बाद हरिद्वार की जवालापुर कोतवली क्षेत्र में किसानों ने घंटो तक चक्काजाम किया और सरकार पर कानून थोपने का आरोप लगाते हुए सरकार से कानून में किसानों से चर्चा कर बदलाव करने की मांग की। वही देश भर में किसानो ने आज नए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। अब देखने वाली बात यह होगी कि, पिछले 15 दिन से केंद्र सरकार और किसानों के बीच चली आ रही इस रस्साकसी को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा क्या जरूरी कदम उठाए जाते है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts