मंत्री पांडेय के पुतले को डंडे से मार किसानों ने व्यक्त किया आक्रोश, लगाए मुर्दाबाद के नारे

मंत्री पांडेय के पुतले को डंडे से मार किसानों ने व्यक्त किया आक्रोश, लगाए मुर्दाबाद के नारे रिपोर्ट- विशाल सक्सेना दिनेशपुर। किसानों ने गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास के सामने पहुंच कर जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक अरविंद पांडेय मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस दौरान किसानों ने […]

मंत्री पांडेय के पुतले को डंडे से मार किसानों ने व्यक्त किया आक्रोश, लगाए मुर्दाबाद के नारे

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
दिनेशपुर। किसानों ने गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास के सामने पहुंच कर जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक अरविंद पांडेय मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का पुतला फूंका। हालांकि प्रशासन ने मंत्री आवास पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

गुरुवार को किसान दिनेशपुर गुरुद्वारे में ट्रैक्टर लेकर एकत्रित हुए। उन्होंने यहीं से ट्रैक्टर रैली निकाली, जो मंत्री अरविंद पांडेय के आवास के सामने से होते हुए गूलरभोज और फिर गदरपुर पहुंची। इस दौरान मंत्री आवास के सामने किसानों ने जमकर नारेबाजी की और किसान कानून का समर्थन करने पर आक्रोश जताया। किसानों ने पुतला भी फूंका।

उधर, सुबह ही अरविंद पांडेय के आवास पर पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, ताकि किसान कोई नुकसान न पहुंचा सकें। जब किसानों की रैली मंत्री के आवास के सामने से निकल गई तो पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts