भूमाफिया से परेशान लेदड़ी के ग्रामीणों को मिला यूकेडी का साथ।

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने आज डोईवाला के सिंधवाल गांव ग्राम सभा के लेदड़ी गांव में जाकर गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की।  ग्रामीणों ने यूकेडी कार्यकर्ताओं को अपने पुश्तैनी रास्ते बंद खुलवाने के लिए आग्रह किया तथा उनको मौका मुआयना भी कराया।  यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि, […]

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने आज डोईवाला के सिंधवाल गांव ग्राम सभा के लेदड़ी गांव में जाकर गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की।

 ग्रामीणों ने यूकेडी कार्यकर्ताओं को अपने पुश्तैनी रास्ते बंद खुलवाने के लिए आग्रह किया तथा उनको मौका मुआयना भी कराया। 

यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि, यूकेडी ने इस समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी से मुलाकात की है। जल्दी ही इन गांवों के अवैध कब्जों का सर्वे कराया जाएगा।

 सेमवाल ने कहा कि रास्ते बंद होने के कारण ग्रामीण नदी पार करके जाने को विवश हैं और पिछले साल ग्रामीणों के वाहन बरसात के समय नदी में बह गए थे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति मे पुश्तैनी रास्ते बंद नही होने देंगे।

यूकेडी के जिलाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि, यदि जल्दी ही शासन प्रशासन ग्रामीणों के रास्ते नही खोलता तो वे जन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

यूकेडी उपजिलाध्यक्ष प्रमोद डोभाल ने बताया कि,  बाहरी लोगों ने स्थानीय लोगों से थोड़ी जमीन खरीद कर बड़े स्तर पर ग्राम समाज, और वन विभाग की जमीनें खरीद कर तारबाड़ कर दी है।

यूकेडी के थानो मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि, यदि जल्दी ही ग्राम समाज की जमीनें नहीं नपवाई गयी तो ग्रामीणों के साथ तहसील तथा एसडीएम कार्यालय पर ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

स्थानीय निवासी कुंवर सिंह ने कहा कि, अवैध कब्जे करने वालों को राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी और नेताओं की शह है।\

स्थानीय ग्राम प्रधान प्रदीप सिंधवाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य अतुल ने कहा पिछले साल अगस्त मे भी अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

इस अवसर पर अमित कुकरेती, अनुज तिवारी, मोहनलाल, राहुल, सूरज, अतुल पुंडीर, सुखबीर सिंह, माधव सिंधवाल, कुशल पाल, मेहर सिंह, सुमित आदि ग्रामीण भी उपस्थित थे।

Also Read This

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

बड़ी खबर : सोने और चांदी समेत ज्यादातर कमोडिटी चमकीं, निवेशकों के लिए मौका 

मुंबई/नई दिल्ली। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान सोने-चांदी समेत अधिकांश प्रमुख कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion...

Related Posts