बड़ी खबर:जनशताब्दी एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी भयंकर आग

दिल्ली से देहरादून जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की एक डिब्बे में हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर कांसरो वन रेंज के जंगल में अचानक आग लग गई। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल में ही रोक दिया।ट्रैन के रुकते ही डिब्बे को खाली कराया गया| हालाँकि,किसी यात्री के हताहत होने की ख़बर नहीं आयी है |

यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है| रेलगाड़ी के (सी 5) कोच में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते पूरी बोगी आग की लपटों से घिर गई। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत ट्रेन के बीच में जुड़े इस (सी 5) कोच को काटकर शेष डिब्बों से अलग किया।जिससे शेष डिब्बों को बचाया जा सका |

जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां सिर्फ वन विभाग की चौकी मौजूद है। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी अपने निजी संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, मगर आग इतनी भयानक थी कि कुछ देर में ही पूरा पूरी बोगी जल गई।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।आग का इतना भयानक होना जंगलों के लिए खतरनाक हो सकता है|कांसरो रेन्ज का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों मे लगा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts