बड़ी खबर: मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला पंचायत अध्यक्ष की वित्तीय पावर और कार्यालय सील

मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला पंचायत अध्यक्ष की वित्तीय पावर और कार्यालय सील

देहरादून। जनपद उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के वित्तीय अधिकारों को सीज कर दिया गया है। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय को भी सील कर दिया गया है। उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए थे, जिस पर गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने आदेश जारी कर दिए हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय को सील भी कर दिया गया है।

भाजपा जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण पर कई गंभीर आरोप वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लगाए गए हैं, जिस पर अब जांच बैठ चुकी है। एक सप्ताह के भीतर जांच रिपार्ट जिला अधिकारी गढ़वाल आयुक्त को सौंपनी होगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts