अज्ञात कारण से आग लगने से मची अफरा तफरी!लाखों का नुकसान

थराली:  देवाल विकासखंड में रात्रि के समय अज्ञात कारणों से आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई|   देवाल के अंतर्गत मानमती गांव में खड़ी 4 कारों 1 ट्राला सहित एक दुकान में लगी भीषण आग के कारण लाखों का नुकसान हो गया है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर […]

थराली: 
देवाल विकासखंड में रात्रि के समय अज्ञात कारणों से आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई|   देवाल के अंतर्गत मानमती गांव में खड़ी 4 कारों 1 ट्राला सहित एक दुकान में लगी भीषण आग के कारण लाखों का नुकसान हो गया है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात किसी समय देवाल-सुयालकोट-खेता-मानमती मोटर सड़क पर मानमती गांव में खड़े 5 वाहनों के साथ ही एक  दुकान में भीषण आग लग गई।

 इस आग में दलीप सिंह पुत्र किशन सिंह की दुकान एवं उसके अंदर पिंडर घाटी क्षेत्र के कई गांवों के विवाह के लिए रखे गए लाखों रुपयों का सामान जलकर खाक हो गया है।

जबकि यहां पर खड़ी देव भूमि कंस्ट्रक्शन कंपनी ऋषिकेश का यूके 014 सीए 3813 ट्राला,मानमती के खिलाप सिंह दानू की अल्टो कार यूके 07 बीएन 2155,मानमती के ही पुष्कर सिंह दानू की कार यूके 07-9885, उदेपुर सौरीगाड़ की गोविंद सिंह की हुंडई कार नंबर यूके 07 डीक्यूं 8033 वाहन जलकर खाक हो गए हैं। जबकि चनियाली के हेमंत गड़िया की कार यूके 07 डीएल 6719 को आंशिक क्षति पहुंची है। 

सूचना मिलते ही बोरागाड़ के राजस्व उपखंड निरीक्षक नवल किशोर मिश्रा अपने सहयोगी देव सिंह दानू के साथ घटनास्थल मानमती पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली|

  उन्होंने बताया कि, शनिवार की देर रात किस समय दुकान एवं वाहनों में आग लगी ग्रामीण सही समय नहीं बता पाए हैं। घटनास्थल गांव के आबादी क्षेत्र से कुछ दूर होने के कारण नुकसान अधिक हुआ है।

 बताया कि, मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही देवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू भी घटनास्थल मानमती पहुंचे|  जहां पर उन्होंने मामले की जानकारी प्राप्त करते हुए घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को शासन, प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Also Read This

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

हादसा:उफनती नदी में पलटा मैक्स वाहन।  SDRF ने जान पर खेलकर 2 लोगों को बचाया

ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच ऋषिकेश क्षेत्र में बीन नदी का जलस्तर बढ़ने...

Related Posts