कोसी नदी में फंसे तीन लोगों को फायर सर्विस विभाग ने सकुशल रैस्क्यू किया !

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के रामनगर में बरसाती पानी बढ़ने से कोसी नदी के बीच टापू में फंसे तीन लोगों को पुलिस के फायर सर्विस विभाग ने सकुशल रैस्क्यू कर लिया है । रामनगर के रहने वाले तीनों लोग किसी काम से टापू पर गए और फंस गए । नैनीताल जिले में रामनगर में बहने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के रामनगर में बरसाती पानी बढ़ने से कोसी नदी के बीच टापू में फंसे तीन लोगों को पुलिस के फायर सर्विस विभाग ने सकुशल रैस्क्यू कर लिया है । रामनगर के रहने वाले तीनों लोग किसी काम से टापू पर गए और फंस गए ।

नैनीताल जिले में रामनगर में बहने वाली कोसी नदी पहाड़ों में हो रही बरसात के कारण उफान पर चढ़ गई । इस दौरान तीन युवक टापू पर गए हुए थे जो पानी बढ़ने से वहीं फंस गए । रामनगर की फायर सर्विस टीम को सूचना मिली कि पूछड़ी गांव के पास कोसी नदी मे 3 लोग फंसे हुए हैं । फायर स्टेशन रामनगर से एक रैस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई । फायर सर्विस के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां 3 लोग कोसी नदी के बीचोंबीच स्थित टापू पर फंसे हुए थे ।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी के नेतृत्व में रैस्क्यू टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगो की सहायता से कड़ी मशक्कत करके तीनों लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया । रैस्क्यू किये गए तीनों लोग रामनगर के स्थाई निवासी हैं जो किसी काम से नदी के बीच टापू पर गए थे और पानी बढ़ने के कारण वहीं फंस गए थे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts