दुखद : पहले भर्ती निकालने के लिए धरना, अब नियुक्ति के लिए धरना।

पहले विज्ञापन के लिए धरना दिया और अब नियुक्ति के लिए धरना देना पड़ रहा हैं। डाइट डीएलएड संघ झूठे आश्वासनों से परेशान हो चुका है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री जी 22,000 पदों पर विज्ञप्ति निकाल कर रोजगार देने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पहले से ही प्रतियोगी परीक्षा पास कर […]

पहले विज्ञापन के लिए धरना दिया और अब नियुक्ति के लिए धरना देना पड़ रहा हैं। डाइट डीएलएड संघ झूठे आश्वासनों से परेशान हो चुका है।

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री जी 22,000 पदों पर विज्ञप्ति निकाल कर रोजगार देने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पहले से ही प्रतियोगी परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी 5 बार अपनी नियुक्ति के लिए धरना दे चुके हैं।

इतना सब होने के बाद भी डाइट डीएलएड संघ प्राथमिक अध्यापक की भर्ती में विगत 2 माह के अंदर 10 बार माननीय शिक्षा मंत्री, 7 बार मुख्यमंत्री जी से अपनी नियुक्ति की गुहार लगा चुका है परंतु उन्हें सिर्फ आश्वासन के और कुछ नहीं मिला ।

विभाग की कमियों के चलते प्राथमिक अध्यापक की भर्ती का मामला कोर्ट में लंबित हो गया था, जिसके लिए संघ लगातार सरकार से कोर्ट में अर्जेंसी लगाने की मांग कर रहा है। सरकार द्वारा शीघ्र एजेंसी की बात लगातार दो माह से की जा रही है परंतु अभी तक कोर्ट में लंबित वादों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है । जिस पर डाइट डीएलएड संघ अपनी नियुक्ति की मांग के तहत 6 तारीख से अनिश्चितकालीन धरने पर जा रहा है  ।

गौरतलब है कि डाइट डीएलएड संघ की परीक्षा अप्रैल 2017 में ही अभ्यर्थियों ने पास कर ली थी  ।उसके बाद 2 वर्ष के प्रशिक्षण के उपरांत भी नियुक्ति नहीं मिल पाई । जिसके लिए 5 बार धरना दिया गया परंतु यह प्रशिक्षित एक बार फिर अपनी नियुक्ति के लिए धरना देने के लिए विवश है ।

डाइट डीएलएड संघ के अभ्यर्थियों का मानना है कि वह सरकार के आश्वासनों के बावजूद कार्य ना होने से मानसिक रूप से विचलित हो गए हैं और लगातार आश्वासनों से उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा ।

डाइट डीएलएड संघ के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र नैनवाल ने कहा है कि लगातार सरकार के आश्वासनों से वो व्यथित हो चुके हैं क्योंकि धरातल पर किसी भी तरह का कार्य नहीं हो रहा हैं ।उपरोक्त स्थिति में सभी अभ्यर्थी देहरादून में पहुंचकर निदेशालय में धरना देकर अपनी नियुक्ति की मांग रखेंगे।

कोर्ट से संबंधित बातों को लेकर अर्जेंसी लगाने के लिए सरकार से 2 माह से निवेदन किया जा रहा है परंतु सरकार हर बार अर्जेंसी लगाने की बात स्वीकार करती है। लेकिन अब जब 2 अगस्त के बाद कोर्ट पूरी तरह से खुल गया है तब भी किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

यह बेरोजगारों के साथ एक छलावा हो रहा है, जिसके विरोध में डाइट डीएलएड संघ देहरादून निदेशालय में धरने पर बैठने जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts