अपराध: एक घर में अश्लील हरकतें पांच लोग गिरफ्तार

 एक घर में अश्लील हरकतें पांच लोग गिरफ्तार रिपोर्ट- विशाल सक्सेना नानकमत्ता। पुलिस ने मोहल्ले वालों की सूचना पर एक घर में अश्लील हरकतें कर रही तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया हैैै। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि, कृषि […]

 एक घर में अश्लील हरकतें पांच लोग गिरफ्तार

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
नानकमत्ता। पुलिस ने मोहल्ले वालों की सूचना पर एक घर में अश्लील हरकतें कर रही तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया हैैै।

थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि, कृषि उत्पादन अनाज मंडी के समीप वार्ड नंबर सात में रहने वाले कुछ लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि, यहां अनाज मंडी के पास स्व: वीर सिंह के घर के पास बरामदे में कुछ महिला और पुरुषों द्वारा जोर-जोर से अश्लील आवाजों तथा शोर-शराबा किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से

● रेशम सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी लामाखेड़ा सितारगंज।
● जरनैल सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी लामाखेड़ा सितारगंज, के साथ ही तीन महिलाओं को अश्लील हरकतें करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 294 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, महिला सिपाही कमला दुग्त्याल, सिपाही मोहित वर्मा, हेमचंद्र फुलारा, प्रकाश आर्य, नवनीत कुमार शामिल है।

Also Read This

ब्रेकिंग : हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर चलती रोडवेज बस में लगी आग; यात्रियों में मची चीख-पुकार 

देहरादून: उत्तराखंड में हरिद्वार से देहरादून आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रायवाला के नेपालीफार्म...

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

Related Posts