हादसा: देहरादून में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच लोग। एक की मौत, चार घायल

Dehradun News | Electric Shock Accident | Uttarakhand News | Electricity Worker Death देहरादून। राजधानी देहरादून में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत चल रहे बिजली कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास बिजली का खंभा लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने […]

Dehradun News | Electric Shock Accident | Uttarakhand News | Electricity Worker Death

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत चल रहे बिजली कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास बिजली का खंभा लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य कर्मचारियों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खंभा लगाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार रविवार को ओम सिटी क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के तहत बिजली लाइन से संबंधित कार्य किया जा रहा था। ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारी नया बिजली खंभा स्थापित कर रहे थे। इसी दौरान खंभा पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गया।

लाइन से संपर्क होते ही खंभे में करंट दौड़ गया और वहां काम कर रहे पांच कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट का झटका इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक कर्मचारी की मौत, चार का इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार , हादसे में उमेश कुमार (निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी कर्मचारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं और ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर रहे थे।

हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब कार्य करते समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए थे।

हालांकि घटना के बाद विभाग और संबंधित कंपनी के अधिकारियों ने आरडीएसएस योजना के तहत कार्य चलने की जानकारी से पल्ला झाड़ लिया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

देहरादून में हुए इस दर्दनाक हादसे ने बिजली परियोजनाओं में काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसा लापरवाही का नतीजा था या सुरक्षा मानकों के पालन में कोई चूक हुई थी।

सम्बंधित खबरें:

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती,1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी!

बड़ी खबर: छुट्टियां मनाने पति के साथ मसूरी आई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत। होमस्टे के कमरे से मिले चौंकाने वाले सुराग

8th Pay Commission: आज खत्म होगी डेडलाइन, अब शुरू होगा वेतन बढ़ोतरी का बड़ा खेल!

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts