एक्शन: पिता की वर्दी का रौब झाड़ना युवक को पड़ा महंगा ,कार सीज 

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपने पिता की पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल कर टोल टैक्स, पार्किंग और अन्य जगहों पर फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था। युवक शराब के नशे में वाहन चलाता भी मिला, जिसके बाद मसूरी पुलिस ने सख्त कार्रवाई […]

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपने पिता की पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल कर टोल टैक्स, पार्किंग और अन्य जगहों पर फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था। युवक शराब के नशे में वाहन चलाता भी मिला, जिसके बाद मसूरी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी कार सीज कर दी।

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के बीच मसूरी पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान यह मामला सामने आया।

लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग में पकड़ा गया युवक

पुलिस के अनुसार,यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान लाइब्रेरी चौक पर यूपी नंबर की एक वैगनआर कार पुलिस को संदिग्ध लगी। कार के डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप रखी हुई थी, जबकि पीछे की सीट पर उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी हुई थी।

पुलिस ने वाहन रोककर जांच की तो चालक की पहचान विनय सिंह निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं।

युवक ने स्वीकार किया कि वह टोल टैक्स, पार्किंग और अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मी होने का प्रभाव दिखाने के लिए अपने साथ पुलिस वर्दी और पी-कैप लेकर चलता था।

जांच में युवक शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया। कार में उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे।

माफी मांगने पर भी नहीं मिली राहत

युवक ने पुलिस से माफी मांगी, लेकिन पुलिस ने नियमों के उल्लंघन और ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्यटन सीजन में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मसूरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों और अवैध पार्किंग के खिलाफ भी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने कई वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई और सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान किए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग यातायात बाधित करने के साथ दुर्घटनाओं की वजह भी बनती है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts