प्रसाशन सुस्त : सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ती धज्जियाँ

विशाल सक्सेना दिनेशपुर ।  कोरोना काल मे जहां एक ओर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने पर जोर दिया जा रहा है । सरकार द्वारा कोरोना के मद्देनजर तमाम दिशा निर्देश जारी किए गए हैं । ऐसे में कोरोना को खुलेआम चुनौती देते उस समय दिखाई दिए जब नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन […]

विशाल सक्सेना

दिनेशपुर । 

कोरोना काल मे जहां एक ओर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने पर जोर दिया जा रहा है । सरकार द्वारा कोरोना के मद्देनजर तमाम दिशा निर्देश जारी किए गए हैं ।

ऐसे में कोरोना को खुलेआम चुनौती देते उस समय दिखाई दिए जब नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन लगाने को जनता का हुजूम उमड़ गया । इस दौरान लोग शारीरिक दूरी की गाइडलाइंस को नजर अंदाज करते दिखे ।

रविवार व सोमवार को नगर के स्व पुलिन बाबू अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 प्लस वालों को वैक्सीन लगवाई गयी ।

इस दौरान कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग भारी संख्या में टीका लगाने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए । स्टाफ लोगों के हिसाब से मौजूद स्टाफ कम होने के कारण लोग धक्का मुक्की करते नजर आए ।

लंबी चौड़ी लाइन में लोग कोरोना जैसे घातक संक्रमण को भूल गए और शारिरिक दूरी की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गयीं । इस दौरान लोग कतार में एक दूसरे से सटे हुए खड़े रहे कई लोगों ने तो मास्क तक नही लगा रखा था । लोग कोरोना को खुलेआम चुनौती देते नजर आए ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts