‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे

‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की हुई पड़ताल त्यूणी, देहरादून। 15 सितंबर 2026। नीरज उत्तराखंडी  सीमांत क्षेत्र त्यूणी में मिठाइयों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर ‘पर्वत जन’ द्वारा प्रमुखता […]

  • ‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे
  • खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की हुई पड़ताल

त्यूणी, देहरादून। 15 सितंबर 2026। नीरज उत्तराखंडी 

सीमांत क्षेत्र त्यूणी में मिठाइयों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर ‘पर्वत जन’ द्वारा प्रमुखता से उठाई गई खबर के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्यूणी बाजार का निरीक्षण किया। विभागीय टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करते हुए एक मिठाई प्रतिष्ठान से चार नमूने जांच के लिए लिए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत त्यूणी बाजार क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति भी देखी गई।

निरीक्षण के दौरान मिठाई की दुकान से चार अलग-अलग मिठाइयों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही नमूनों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी।

गौरतलब है कि ‘पर्वत जन’ ने त्यूणी क्षेत्र में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा से जुड़े सवाल को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बाजार में निरीक्षण और नमूना जांच की कार्रवाई की गई है। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अधिक भरोसा मिलने की उम्मीद है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब स्थानीय लोगों की नजर प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट पर है। यदि किसी नमूने में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमांत क्षेत्र के बाजारों में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। विशेषकर त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण विभागीय निगरानी और नमूना जांच को और प्रभावी बनाने की जरूरत है।

Also Read This

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts