बड़ी खबर : वन विभाग के बाबू को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

रिश्वतखोर अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। विजिलेंस टीम ने वन विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। 

फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है। वहीं विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस साही के कार्यालय में दिनेश कुमार वैयक्तिक सहायक के रूप में कार्यरत है। 

दिनेश कुमार पर निजी खेत में लगे पेड़ों को काटने की जांच कर अनुमति के लिए संस्तुति देने की जिम्मेदारी थी। बुधवार को हलद्वानी विजिलेंस से आई टीम ने वैयक्तिक सहायक दिनेश कुमार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है।

टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, कर्मचारी से लोग बहुत परेशान थे। इससे पहले इसी विभाग में एक वन कर्मी को भी विजिलेंस की टीम ने पकड़ा था।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts