वीडियो : बेरोजगारों पर फूटा सरकार का गुस्सा। दो अनशनकारी गिरफ्तार, फिर रिहा।

विजेंद्र राणा  आज उत्तराखंड बेरोजगार संघ के आमरण अनशनकारी बॉबी पंवार एवं पीसी पंत के अनशन का चौथा दिन था तुरंत पुलिस द्वारा उन्हें बलपूर्वक उठा लिया गया और उन्हें कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  देखिए वीडियो 1 https://youtu.be/gib5-8n_bT0   श्री पंत ने कहा कि सरकार उनके आंदोलन को कमजोर करने के पूर्ण प्रयास […]

विजेंद्र राणा
 आज उत्तराखंड बेरोजगार संघ के आमरण अनशनकारी बॉबी पंवार एवं पीसी पंत के अनशन का चौथा दिन था तुरंत पुलिस द्वारा उन्हें बलपूर्वक उठा लिया गया और उन्हें कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
 देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/gib5-8n_bT0

 

श्री पंत ने कहा कि सरकार उनके आंदोलन को कमजोर करने के पूर्ण प्रयास प्रयत्न कर रही है परंतु ऐसा होने नहीं देंगे और इसके तुरंत बाद बेरोजगार साथी सौरभ रावत एवं प्रदीप राणा आमरण अनशन पर बैठ गए। उत्तराखंड बेरोजगार संघ संगठन ने यह मांग की है कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को तुरंत निरस्त किया जाए। 100 दिनों के भीतर यह परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाए।

उन्होंने यह भी मांग की कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के द्वारा आज तक जितनी भी भर्तियां हुई हैं, सभी की सीबीआई जांच की जाए एवं इसमें सम्मिलित सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

  बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने पुलिस प्रशासन पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की गई जिसमें एक महिला का हाथ फैक्चर हो गया।
 बॉबी पंवार ने कहा कि सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, जब तक फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की निष्पक्ष जांच सीबीआई से नहीं हो जाती, तब तक वह इस आंदोलन को जारी रखेंगे।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts