ब्रेकिंग : पूर्व देहरादून DM सविन बंसल को लोकसभा सचिवालय में मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सविन बंसल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हाल ही में देहरादून के जिलाधिकारी (DM) पद से स्थानांतरित होकर नियोजन  विभाग में सचिव बनाए गए सविन बंसल का अब केंद्र में चयन हो गया है। लोकसभा सचिवालय ने उन्हें संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर […]

देहरादून: उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सविन बंसल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हाल ही में देहरादून के जिलाधिकारी (DM) पद से स्थानांतरित होकर नियोजन  विभाग में सचिव बनाए गए सविन बंसल का अब केंद्र में चयन हो गया है।

लोकसभा सचिवालय ने उन्हें संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर नियुक्त किया है। इस संबंध में 13 जुलाई 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

देहरादून DM से सचिव और अब लोकसभा सचिवालय तक का सफर

आईएएस सविन बंसल (2009 बैच) पिछले करीब 21 महीनों तक देहरादून के जिलाधिकारी रहे। हाल ही में उत्तराखंड सरकार के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में उनका तबादला कर उन्हें नियोजन विभाग का सचिव बनाया गया था, जबकि आशीष चौहान ने देहरादून के नए जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला। अब उनकी प्रतिनियुक्ति केंद्र सरकार के अधीन लोकसभा सचिवालय में हो गई है।

देहरादून के जिलाधिकारी रहते हुए सविन बंसल कई प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़े अभियानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे। अब केंद्र में लोकसभा सचिवालय जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था में संयुक्त सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति को उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता का बड़ा सम्मान माना जा रहा है।

ये भी पढ़े :

बड़ी खबर : सेवानिवृत्त कुलपति 12 दिन तक ऑनलाइन बंधक बनाकर ठगे ₹1.47 करोड़ । हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में 19 स्कूल-कॉलेजों पर FIR । जानिए पूरी खबर 

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: फरार कर्मचारी प्रमोद नौटियाल देहरादून से गिरफ्तार। CCTV फुटेज ने खोले कई राज

उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान पर फिल्म बनाएंगे आमिर खान

तीन वर्ष के लिए मिली नई जिम्मेदारी

लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, सविन बंसल को पे मैट्रिक्स लेवल-14 में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी प्रतिनियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। प्रतिनियुक्ति की सभी शर्तें केंद्र सरकार के प्रचलित नियमों और आदेशों के अनुसार लागू होंगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts